ePaper

श्रावणी मेले में मरम्मत कार्य के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू

Updated at : 24 May 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेले में मरम्मत कार्य के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू

श्रावणी मेले में सड़क, नाला, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था के लिए निगम प्रशासन की तैयारी तेज हो गयी है. नगर निगम की ओर से मेला शुरू होने से एक सप्ताह पहले सब कार्य दुरुस्त करने काे लेकर टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर:

श्रावणी मेले में सड़क, नाला, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था के लिए निगम प्रशासन की तैयारी तेज हो गयी है. नगर निगम की ओर से मेला शुरू होने से एक सप्ताह पहले सब कार्य दुरुस्त करने काे लेकर टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि, लोक सभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है. इससे तकनीकी दिक्कत हो रही है. श्रावणी मेला निकट है. इसमें शिवभक्तों को सुविधा देने के मकसद से छोटे-छोटे कार्याें के लिए पहला टेंडर निकाला गया है. पहले चरण में पानी, पथ प्रकाश, सड़क-नाला मरम्मत से संबंधित कुल 68 कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया है. इसमें एक माह के अंदर कार्य पूरा करने को कहा गया है. चुनाव बाद शेष टेंडर निकाला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola