ई-संगिनी एप से टीबी मरीजों को मिलेगा चिकित्सीय परामर्श : दीपक ठक्कर

Published by : UDAY KANT SINGH Updated At : 08 Jun 2026 8:18 PM

विज्ञापन

पालोजोरी सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रखंड के सीएचसी में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से क्षेत्र को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाना है. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन ने किया. कार्यशाला में सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बीटीटी, सहिया साथी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया. इस दौरान 56 स्वास्थ्य कर्मियों को माई भारत वॉलेंटियर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी. साथ ही डिजिटल माध्यम से टीबी उन्मूलन को सशक्त बनाने के लिए कर्मियों को खुशी ई-संगिनी एप की विस्तृत जानकारी दी गयी. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने सभी वॉलेंटियर्स को शपथ दिलाते हुए कहा कि टीबी मरीजों को समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्हें मानसिक और नैतिक सहयोग देना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. कार्यशाला में राज्य स्तरीय प्रतिनिधि दीपक ठक्कर ने टीबी मुक्त भारत एप की तकनीकी जानकारी दी. उन्होंने सभी कर्मियों के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर इसके उपयोग की प्रक्रिया समझायी. उन्होंने बताया कि खुशी ई-संगिनी एप मरीजों के लिए डिजिटल सहेली की तरह काम करेगी. इसके माध्यम से मरीज अपनी स्थानीय भाषा में बोलकर या लिखकर टीबी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही उन्हें दवा, खान-पान, जांच केंद्रों की जानकारी और त्वरित समाधान 24 घंटे उपलब्ध होगा. इससे मरीजों को समय पर दवा लेने में सहायता मिलेगी और इलाज बीच में छूटने की समस्या कम होगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इन 56 डिजिटल वॉलेंटियर्स की मदद से पालोजोरी प्रखंड के प्रत्येक टीबी मरीज की निगरानी कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके. मौके पर प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक छत्तीश्वर दास, जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर नीरज कुमार राव, बीएएम अमित कुमार सिंह, बीडीएम आशुतोष कुमार, एसटीएस गिरीश कुमार यादव, एलटी पवन कुमार सिन्हा, एमपीडब्ल्यू रोहित कुमार आदि मौजूद थे. – पालोजोरी सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित टीबी उन्मूलन को लेकर 56 डिजिटल वॉलेंटियर्स को सौंपी गयी जिम्मेदारी सीएचसी पालोजोरी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला, 56 डिजिटल वॉलेंटियर्स को सौंपी गयी जिम्मेदारी सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों को टीबी एप की दी गयी जानकारी

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola