ePaper

Deoghar news : कुष्ट रोगी खोज अभियान को लेकर टास्क फ़ोर्स ने की मंत्रणा

Updated at : 30 Oct 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : कुष्ट रोगी खोज अभियान को लेकर टास्क फ़ोर्स ने की मंत्रणा

जिले के निर्देश पर कुष्ठ उन्मूलन अभियान कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक की गयी, जिसमें कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर चर्चा की.

विज्ञापन

सारवां. जिले के निर्देश पर कुष्ठ उन्मूलन अभियान कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक की गयी, जिसमें कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर मंत्रणा की गयी. मौके पर बताया कि 10 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए सारवां और सोनारायठाढ़ी में अभियान संचालन के लिए 181 टीमें बनायी गयी हैं. इसके निरीक्षण के लिए 40 सुपरवाइजर रहेंगे. इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि सुपरवाइजर टीम के कार्यों का निरीक्षण करेंगे. प्रत्येक गांव में सहिया और एक पुरुषकर्मी के द्वारा रोगी की खोज की जायेगी. वही सरकारी स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में भी संदेहास्पद रोगी की पहचान कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जायेगा. मौके पर बताया कि अगर कुष्ठ मरीज पाये गये तो उनका मुफ्त इलाज के साथ ₹500 प्रत्येक माह राशि दी जायेगी. इस अवसर पर डॉक्टर बीके सिन्हा, बीडीएम प्रशांत कुमार, डॉक्टर जैकी शेखर, पर्यंवेक्षिका स्नेहलता कुमारी, अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, एमपीडब्ल्यू सर्वेश्वर सिंह के साथ अन्य कर्मियों ने प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola