ePaper

बॉर्डर की रक्षा केंद्र के हाथ और घुसपैठ का आरोप हेमंत सोरेन पर, यह बात जनता को हजम नहीं : सुप्रीयो

Updated at : 16 Nov 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
बॉर्डर की रक्षा केंद्र के हाथ और घुसपैठ का आरोप हेमंत सोरेन पर, यह बात जनता को हजम नहीं : सुप्रीयो

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्या ने कहा कि बॉर्डर की रक्षा केंद्र के हाथ, आधार कार्ड भी वही बनाते हैं और घुसपैठ का आरोप हेमंत सोरेन की सरकार पर, ये बातें जनता को हजम नहीं हो रही हैं. पहला चरण तो साफ हो गये और दूसरे चरण में भी जनता करारा जवाब देगी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : झामुमो के प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्या ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह लगातार संताल परगना में ही कैंप कर रहे हैं. घुसपैठ-भ्रष्टाचार पर भाषण दे रहे हैं, लेकिन उनकी सुन कोई नहीं रहा है. बॉर्डर की रक्षा केंद्र के हाथ, आधार कार्ड भी वही बनाते हैं और घुसपैठ का आरोप हेमंत सोरेन की सरकार पर, ये बातें जनता को हजम नहीं हो रही है. पहला चरण तो साफ हो गये और दूसरे चरण में भी जनता करारा जवाब देगी. शनिवार को झामुमो प्रवक्ता ने देवघर में प्रेस काॅफ्रेंस कर गृह मंत्री व भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये सब बचकाना बयान भाजपा के आयातीत नेता दे रहे हैं. सुप्रीयो ने कहा कि राशन कार्ड की पहली शर्त क्या है आधार और आधार कार्ड कौन बनाता है केंद्र सरकार. अब जनता ही बताये घुसपैठ कौन करा रहा है. श्री भट्टाचार्या ने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में तो बोलने का कोई हक भाजपा को नहीं है. क्योंकि सारे भ्रष्टाचारी तो भाजपा में हैं.

पेपर लीक की बात करते हैं, इसका इपीक सेंटर गुजरात में मिला

सुप्रीयो ने पेपर लीक की बात पर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि पेपर लीक का इपीक सेंटर गुजरात में मिला था और वहां किसकी सरकार है, भाजपा की. लेकिन आरोप हम पर भाजपा वाले लगा रहे हैं. यूपी जहां उनकी सरकार है, वहां सात साल में 17 बार पेपर लीक हुए हैं, एक भी वैकेंसी नहीं हुई.

अब उम्मीदवार खरीदे जा रहे हैं, चुनाव आयोग संज्ञान ले

सुप्रीयो ने निरंजन राय के बारे में कहा कि गृह मंत्री, असम के सीएम और गोड्डा के सांसद उनके घर गये. अब चुनाव के महज 100 घंटे बचे हैं. चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए कि कैसे निरंजन राय एक प्रत्याशी हैं और किसी पार्टी में शामिल हो गये. यह 10वीं अनुसूची का उल्लंघन है. अब ये देख रहे हैं कि अर्जुन मुंडा की पत्नी, चंपाई सोरेन चुनाव हार रहे हैं, तो किसी भी तरह से बाबूलाल को जिताना है. इसलिए भाजपा वाले अब उम्मीदवार भी खरीदने लगे हैं. उन्होंने कहा कि खैरात में झारखंड नहीं मिला है. संघर्ष और कुर्बानियों से मिला है. रोज हम किसी न किसी का शहीद दिवस मनाते हैं. प्रेस काॅन्फ्रेंस में जिला प्रवक्ता सुरेश साह, अजय नाथ मिश्रा, प्रदीप चौधरी सहित कई नेता शामिल थे.

———————————-

झामुमो के प्रेस कांफ्रेंस में सुप्रीयो भट्टाचार्या ने गृह मंत्री और भाजपा पर किया पलटवार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola