नेशनल यूथ फेस्टिवल में सारठ की सृष्टि का जलवा

सत्यभामा यूनिवर्सिटी चेन्नई में सृष्टि मिश्रा की सफलता, नेशनल लेवल प्रतियोगिता में दोहरी उपलब्धि
सारठ बाजार. चेन्नई स्थित सत्यभामा यूनिवर्सिटी में आयोजित 39वें नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025-26 में प्रखंड के तेतरियातांड़ गांव की सृष्टि मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लाइट वोकल में प्रथम और क्लासिकल वोकल(शास्त्रीय गायन) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. सृष्टि मिश्रा बीएसएस महिला कॉलेज, धनबाद की यूजी की छात्रा हैं. नेशनल लेवल प्रतियोगिता में दोहरी उपलब्धि हासिल करने से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अनिल मिश्रा को दिया है. उन्होंने बताया कि पिता के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह सफलता संभव हो सकी. अनिल मिश्रा पेशे से लैब टेक्नीशियन हैं और तबला वादक भी हैं. सृष्टि की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान गिरीश मिश्र, वार्ड सदस्य महेंद्र मिश्र, दिलीप मिश्र, रंजीत मिश्र समेत अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामाकांत मिश्रा
15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










