अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर छह ने भरे पर्चे

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर छह ने भरे पर्चे

अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव का नामांकन के तीसरे दिन दो प्रत्याशियों ने कटाया रसीद

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल अधिवक्ता संघ मधुपुर चुनाव का नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए रसीद कटाया. वहीं, छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र चुनाव पदाधिकारी सतीश चंद्र मंडल, नागेश्वर भैया व पंचम राय के समक्ष दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी संजय कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए शकील अहमद, अवधेश कुमार ठाकुर एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चंद्र शेखर सिंह व सरोज कुमार कुशवाहा ने अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. बताया जाता है कि शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola