एस्कॉर्ट करते हुए युवा सम्मान के साथ प्रह्लाद के पार्थिव शरीर को लायेंगे महतोडीह

Updated:
विज्ञापन
एस्कॉर्ट करते हुए युवा सम्मान के साथ प्रह्लाद के पार्थिव शरीर को लायेंगे महतोडीह

एसएसबी जवान प्रह्लाद कुमार सिंह का निधन, पूरे गांव में मातम

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के महतोडीह गांव निवासी और एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात जवान प्रह्लाद कुमार सिंह के अचानक निधन की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों के अनुसार प्रह्लाद कुमार सिंह चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट में तैनात थे. उनकी मौत की सूचना मंगलवार रात को परिजनों को मिली. छोटे भाई ने बताया कि शाम में उनसे बातचीत हुई थी और सुबह अपने बच्चों से भी बात की थी. उनका अचानक निधन परिवार के लिए अत्यंत दुखदाई है. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बीडीओ रजनीश कुमार, बीएओ विजय कुमार देव, अर्जुन हाजरा, संत जेलो स्कूल के निदेशक अजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. मौके पर पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक इंतजाम किए. जानकारी के अनुसार प्रह्लाद कुमार सिंह का पार्थिव शरीर देर शाम देवघर पहुंचेगा. प्रखंड के सैकड़ों युवा मोटरसाइकिल से एस्कॉर्ट करते हुए उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ देवघर से महतोडीह लाया जायेगा. उनका दाह संस्कार गुरुवार की सुबह दासडीह शमशान में राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola