ड्राइंग प्रतियोगिता में रुद्रा शर्मा रहे अव्वल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ड्राइंग प्रतियोगिता में रुद्रा शर्मा रहे अव्वल

मधुपुर के रेलवे न्यू कॉलोनी मैदान में स्पोर्ट्स इवेंट

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के रेलवे न्यू कॉलोनी मैदान में रविवार को पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड मधुपुर ग्रुप के तत्वावधान में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे स्टेशन प्रबंधक रवि शेखर, हेल्थ इंस्पेक्टर अभिमन्यु गुप्ता, सीनियर डीएम डॉ सनातन हाजरा, जेई टीआरडी हेमंत शर्मा उपस्थित रहे. इस अवसर पर मधुपुर ग्रुप के जीएलएस रंजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों के बीच ड्राइंग व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इससे बच्चों में उत्साह बढ़ता है और मानसिक विकास होता है. वहीं, रवि शेखर ने कहा कि आज के दौर में खेल में भी काफी संभावना है. बच्चे इसमें भी अपना करियर बना सकते हैं. ड्राइंग प्रतियोगिता में रुद्रा शर्मा प्रथम, जाग्रति कुमारी द्वितीय व समृद्धि किशोर को तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं, खेलकूद प्रतियोगिता में अंकित कुमार यादव प्रथम, अहान भास्कर साह द्वितीय व प्रिंस राज तृतीय पुरस्कार मिला. वहीं, प्रतियोगिता में 32 बच्चों ने भाग लिया. सभी सफल बच्चों को अतिथियों के हाथों से पुरस्कृत किया गया. अतिथियों ने सभी बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. कहा कि इससे बच्चों की बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है. मौके पर उत्तम कुमार ठाकुर, शशि कुमार, अंकेश कुमार शर्मा, अल्ताफ आलम, मो शाहनवाज आलम, बजरंग देव हारी, प्रेम रंजन, जयराज कुमार, सुजीत कुमार, रौशन कुमार, रुद्रा शर्मा, सूरज कुमार, सत्यम राज आदि मौजूद थे. हाइलाइर्ट्स : स्काउट एंड गाइड ने कराया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola