एसपी ने शहर के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने शहर के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

एसपी ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

मधुपुर. दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को एसपी सौरभ कुमार ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना मोड़ स्थित श्रीश्री सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, रेलवे न्यू कॉलोनी मंदिर, गांधी चौक स्थित पुरानी धर्मशाला, डालमिया कूप स्थित पुल-पार दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में ट्रैफिक, सुरक्षा व्यवस्था व पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूजा समिति और पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने व्यवस्था का जायजा लेते हुए मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाते हुए आपसी भाईचारे से साथ पर्व को मनाने की अपील की. कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सजग है. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज नागेंद्र मंडल, अंचल पुलिस निरीक्षक देवेश कुमार भगत के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. हाइलार्ट्स : विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिये कई आवश्यक निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola