Deoghar news : कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ में भी दो एकड़ गोचर भूमि में खुदाई कर मिट्टी बेच डाली

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ में भी दो एकड़ गोचर भूमि में खुदाई कर मिट्टी बेच डाली

कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ मौजा में भी करीब दो एकड़ गोचर भूमि से अवैध तरीके मिट्टी की खुदाई कर बेच डाली गयी है. इस इलाके में बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर बेचने का धंधा फल फूल रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . नौलखा मंदिर के पीछे कानीजोर मौजा के साथ-साथ हथगढ़ मौजा में भी करीब दो एकड़ गोचर भूमि से अवैध तरीके से मिट्टी खुदाई कर बेच दिया गया है. पिछले दो वर्षों के दौरान हथगढ़ माैजा में भी 30 लाख रुपये से अधिक की मिट्टी अवैध तरीके से बेची गयी है. इस इलाके से मिट्टी खुदाई कर ट्रैक्टर के जरिये शहर के आसपास बेची गयी है. हथगढ़ मौजा में भी गोचर भूमि से मिट्टी खुदाई कर अवैध तरीके से बेचने की सूचना खनन विभाग को दी गयी है. दो वर्ष के दौरान समतल गोचर भूमि की खुदाई कर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिये गये हैं. समतल गोचर भूमि से मिट्टी की खुदाई कर 10 फीट तक गड्ढा कर दिया गया है. हथगढ़ मौजा के खतियान के अनुसार सारवां रोड से नौलखा मंदिर के किनारे से बांधडीह तक करीब दो सड़क के रूप में चिह्नित किये गये है. इस कच्ची सड़क में गोचर भूमि भी है, जिसमें मवेशियों के आवागमन का रास्ता छोड़ा गया था. इस रास्ते से आम लोग भी आना-जाना करते थे, लेकिन अब गोचर भूमि में खुदाई कर देने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है और आवागमन बंद हो गया है. हथगढ़ के समीप ही नौलखा मंदिर के पीछे कानीजोर मौजा में करीब पांच एकड़ गोचर भूमि की खुदाई कर मिट्टी अवैध तरीके से बेच दी गयी है. खनन विभाग व अंचल कार्यालय के स्तर से इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola