Deoghar news : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की टीम ने पाथरोल के लेड़वा गांव में छापा मारकर छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनके पास से आठ मोबाइल फोन व नौ सिम कार्ड बरामद किये.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले छह साइबर आरोपितों को साइबर थाने की छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को पाथरोल थानांतर्गत लेड़वा गांव स्थित अर्द्धनिर्मित मकान में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से पाथरोल थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव निवासी सूरज कुमार दास, लेड़वा गांव नीचे टोला निवासी बिरेंद्र कुमार दास, गौनेया गांव नीचे टोला निवासी अरुण कुमार दास, डब्ल्यू दास, संदीप कुमार दास व अजय कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपितों के पास से आठ मोबाइल फोन व नौ सिम कार्ड बरामद किये है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपयों की ठगी हो जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय कर रहे थे, जिनके साथ पाथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग व अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हाइलाइट्स

॰पाथरोल के अर्द्धनिर्मित मकान में छिपकर, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले छह आरोपित गिरफ्तार॰पुलिस ने आरोपितों को पाथरौल थानांतर्गत लेड़वा गांव स्थित अर्द्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया

॰आरोपितों के पास से आठ मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड किया बरामद

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola