Deoghar news : अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले छह गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले छह गिरफ्तार

साइबर थाने की छापेमारी टीम ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया. इनके पास से सात मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद किये.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. साइबर थाने की छापेमारी टीम ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार को सारवां थानांतर्गत झारखंडी गांव स्थित जंगल के समीप गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से सारठ थाना क्षेत्र के कपसा गांव निवासी फैजान अंसारी सहित शम्स तबरेज अंसारी, रियाज अंसारी, पाथरौल थाना क्षेत्र के पनियारा गांव निवासी बलराम कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के चरपा गांव निवासी संतोष कुमार दास व कुलदीप दास को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन लोगों के पास से सात मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ वीरेंद्र उरांव और सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक देवघर जिले में साइबर ठगी के 727 आरोपित गिरफ्तार किये जा चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से 894 मोबाइल फोन और 1138 सिम कार्ड बरामद किये हैं, जिसमें 267 प्रतिबिंब एप पर अपलोड सिम बरामद हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ashish Kundan

लेखक के बारे में

By Ashish Kundan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola