Deoghar News : जंगल में बैठकर करते थे ठगी, छह साइबर आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : जंगल में बैठकर करते थे ठगी, छह साइबर आरोपी गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीपुर थाना क्षेत्र के पैसरपुर गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में छह साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीपुर थाना क्षेत्र के पैसरपुर गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में छह साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये सभी आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से केवाइसी अपडेट कराने, पीएम किसान योजना व एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से जुड़ा फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करते थे. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते थे और उनसे गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. गिरफ्तार किये गये आरोपियों में करौं थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी दुलाल दास, गोविंदपुर गांव निवासी राेबिन कुमार दास, सारवां थाना क्षेत्र के जलहारा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार राय, घनश्याम कुमार राय, मधुपुर थाना क्षेत्र के जयंतीग्राम गांव निवासी प्रभाकर आनंद व जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी अजित कुमार दास शामिल हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल सहित 10 सिम कार्ड व तीन प्रतिबिंब सिम बरामद किये हैं. जांच में सामने आया है कि इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ साइबर आरोपी एकत्रित होकर फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं. इसी सूचना पर छापेमारी टीम ने घेराबंदी कर इन सभी को पकड़ा. इस कार्रवाई में साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, एसआइ प्रफुल्ल कुमार मांझी व सशस्त्र बल शामिल थे. हाइलाइट्स -पुलिस ने छह मोबाइल सहित आठ सिम कार्ड व चार प्रतिबिंब सिम जब्त किये -पुलिस ने छह मोबाइल सहित 10 सिम कार्ड व तीन प्रतिबिंब सिम जब्त किये -देवीपुर थाना क्षेत्र के पैसरपुर गांव के समीप जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola