पालोजोरी में धूमधाम से मनाया जायेगा हूल दिवस

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी में धूमधाम से मनाया जायेगा हूल दिवस

हूल दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को सिदो कान्हू रक्षा मंच पालोजोरी के सदस्यों ने बैठक की

विज्ञापन

पालोजोरी. हूल दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को सिदो कान्हू रक्षा मंच पालोजोरी के सदस्यों ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता सिदो कान्हू रक्षा मंच के अध्यक्ष मनोज मुर्मू ने की. बैठक में रक्षा मंच के सदस्यों ने कहा कि आदिवासी समाज के पूजनीय वीर जननायकों ने आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, जल जंगल व जमीन की रक्षा व हक की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को हूल दिवस पर याद किया जायेगा. इस अवसर पर सिदो कान्हू प्रतिमा पूजन सहित अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गयी. कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लें इसको लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा. साथ ही लोगों को इसमें हिस्सा लेने का आग्रह किया जायेगा. मौके पर रक्षा मंच के अध्यक्ष मनोज मुर्मू, आदिवासी युवा नेता सुरेश मरांडी, जिप सदस्य दीपक मुर्मू, राजकिशोर मुर्मू, विजय मुर्मू, तपन मुर्मू, बाबूधन हेंब्रम, रमेश टुडू, राजू हेंब्रम आदि मौजूद थे. —————— सिदो कान्हू रक्षा मंच ने बैठक कर कार्यक्रम की तैयार की रूप रेखा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola