पोस्टल बैलेट से सात ने किया मतदान

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सारवां प्रखंड में पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया. सारवां प्रखंड के 85 प्लस आयु वाले, पूरी तरह दिव्यांग कुल सात मतदाताओं ने वोटिंग की.
सारवां. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सारवां प्रखंड में पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया. सारवां प्रखंड के 85 प्लस आयु वाले, पूरी तरह दिव्यांग मतदाताओं ने वोटिंग की. बीडीओ ने बताया कि दुलीडीह, परसोडीह, जिरूलिया, कुलमनडीह, उपरबहियारी, केंदुआटांड़ व झिकटी में एक-एक मतदाता ने पोस्टल बैलेट से होम वोटिंग की. सेक्टर पदाधिकारी सह बीएओ विजय कुमार, बीपीओ अनूप कुमार, जयप्रकाश तिर्की, अमरेंद्र नाथ तिवारी, दिलीप कुमार राव, विनय कुमार राय आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




