सीडीपीओ ने नशा मुक्ति को लेकर सेविकाओं को दिलायी शपथ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सीडीपीओ ने नशा मुक्ति को लेकर सेविकाओं को दिलायी शपथ

बाल विकास परियोजन कार्यालय में सेविकाओं ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में मंगलवार को सीडीपीओ नीतू कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने सेविकाओं को केंद्र की साफ-सफाई, समय पर केंद्र खोले जाने व पोषण ट्रैकर के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति एवं गर्भवती व धातृ माताओं का ऑनलाइन किये जाने का निर्देश दिया. बैठक के उपरांत सीडीपीओ ने नशा मुक्ति को लेकर सेविकाओं को शपथ दिलायी. नाश छोड़ो, जीवन सवारो, शराब छोड़ो स्वास्थ्य रहो आदि की शपथ दिलायी गयी. मौके पर पर्यवेक्षिका नेवेदिता नटराज, प्रियंका कुमारी, सालंती हेंब्रम समेत दर्जनों सेविका मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola