ePaper

दो गुटों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

Updated at : 03 Jan 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

मधुपुर में मारपीट को लेकर अलग-अलग मामला दर्ज

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इसको लेकर एक पक्ष की ओर से आशा देवी ने केसरगढ़ा ग गांव निवासी कुंदन दास, मंटू दास, गोलू दास, किशन दास, कोरकट्टा गांव का बालकिशुन दास व मोहनपुर थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव निवासी रवि दास पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. आशा देवी ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित साइबर अपराधी है. उनके बेटे को साइबर केस में फंसने की धमकी देते रहते हैं. उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं. वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से गड़िया गांव किशुन दास ने एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें कहा कि गांव के ही नरेश दास, सुरेश दास, श्याम सुंदर दास, बिट्टू दास ने एक मत होकर उन्हें ओर उनके पुत्र व उनके दोस्त को कमरे में बंद कर मारपीट की. बाहर से कमरे को बंद कर दिया. इसके बाद उनके पुत्र की बाइक को पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना का कारण है आरोपित लोग साइबर केस फंसाने की धमकी देने की बात है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola