बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं : एसडीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं : एसडीओ

वरिष्ठ नागरिक क्लब ने किया वनभोज का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की सलैया पंचायत के बकुलिया में रविवार को वरिष्ठ नागरिक क्लब की ओर से मासिक बैठक व वनभोज समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ राजीव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय, बीडीओ अजय कुमार व रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ. अरुण गुटगुटिया उपस्थित रहे. इस अवसर पर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि बड़े बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं, जिनके अनुभव व आशीर्वाद से समाज व देश का मार्ग अलौकिक होता है. हम सभी को अपने बुजुर्गों का सम्मान करने की जरूरत है. उपस्थित सदस्यों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया. सभी ने एक-दूसरे के साथ वनभोज का आनंद उठाया. उन्होंने सभी वरिष्ठ सदस्यों को आयोजन के लिए धन्यवाद किया. मौके पर डॉ. गोपाल प्रसाद, अरविंद कुमार, सुबोध प्रसाद सिंह, प्रो. रवि गोपाल प्रसाद, प्रो. आशीष सिंह, शाहिद आल्मी, सच्चिदानंद सिंह, रंजन कुमार, महेंद्र घोष, अल्ताफ हुसैन, काली प्रसाद झा, ऐनुल होदा, सुखदेव रवानी, रवि सिंह, शाकिब खान आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : वरिष्ठ नागरिक क्लब ने किया वनभोज का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola