दोनों पक्षों ने धार्मिक स्थल के निर्माण का लिया निर्णय

एसडीओ ने लालगढ़ के दोनों पक्षों के साथ की बैठक
मधुपुर. एसडीओ राजीव कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में शांति समिति की बैठक की और लालगढ़ मोहल्ले के दोनों पक्षों के साथ बैठक कर विवाद सुलझाने की दिशा में पहल की गयी. इस दौरान दोनों ही पक्षों से पहले अलग-अलग बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया. दोनों ही पक्षों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की गयी, जिसमें दोनों पक्षों ने निर्णय लिया कि दोनों ही पूर्व की भांति अपने-अपने धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ या नमाज अदा करेंगे. मंदिर में प्रत्येक दिन पहले के तरह ही बाजा नहीं बजाया जायेगा. वार्षिक पूजा होने पर प्रशासन की अनुमति लेकर बाजा बजाया जायेगा. इस दौरान दोनों पक्षों ने निर्णय लिया कि मंदिर निर्माण में पूर्ण सहयोग दिया जायेगा. साथ ही सरस्वती पूजा के आयोजन पर भी सहमति बनी. आपस में वे लोग आगे किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा. इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा, जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से हाथ मिलाकर आगे साथ रहने का निर्णय लिया. बैठक में इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता समेत दोनों ही पक्षों के दर्जनों लोग मौजूद थे.
क्या कहते हैं एसडीओ
राजीव कुमार ने कहा कि दोनों ही पक्षों ने आपसी सहमति पर सुलह कर लिया है. सभी कार्यक्रम पूर्व की भांति होगा. मंदिर का निर्माण पूर्ण करने पर भी सहमति बना है. लेकिन दीपावली आदि उत्सव के दौरान प्रशासन की अनुमति पर ही बाजा आदि बजेगा.
हाइलार्ट्स : एसडीओ ने लालगढ़ के दोनों पक्षों के साथ की बैठकडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




