स्क्रूटनी में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पाये गये वैध
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए दाखिल किये गये नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी शुक्रवार को हुई. इसमें कुल 36 उम्मीदवारों ने नाेमिनेशन दाखिल किया था.
विज्ञापन
देवघर.
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए दाखिल किये गये नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी शुक्रवार को हुई. इसमें कुल 36 उम्मीदवारों ने नाेमिनेशन दाखिल किया था, जिसकी चुनाव समिति के तीनों पदाधिकारियों प्रणय कुमार सिन्हा, पुरुषोत्तम प्रसाद बरनवाल एवं मोतीलाल मंडल ने बारीकी से जांच की. समिति के पदाधिकारियों ने सभी नामांकन वैध पाया. मालूम हो कि उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासनिक, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए उम्मीदवारों ने नोमिनेशन दाखिल किया था. डीबीए चुनाव सात जून 2024 को होने जा रहा है, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नामांकन वापसी की तिथि 25 मई 2024 को निर्धारित की गयी है. नामांकन वापसी तिथि खत्म होने के बाद मतपत्र के नमूने की प्रति जारी कर दी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










