स्काउट एंड गाइड शिविर में बच्चों को मिली आपदा प्रबंधन की जानकारी

Published by : BALRAM Updated At : 20 May 2026 8:10 PM

विज्ञापन

मधुपुर के बावन बीघा शिविर में स्काउट्स-गाइड्स ने एडवेंचर गतिविधियों से बढ़ाया जोश

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित रेलवे स्टेट ट्रेनिंग पार्क में स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में चल रहे राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर परीक्षा शिविर के तीसरे दिन बुधवार को प्रतिभागियों के बीच सुहावनी सुबह बीपी सिक्स अभ्यास के साथ शुरू हुआ. इसमें प्रतिभागियों ने ताजी हवा के महत्व को समझा गया. इसके बाद वर्दी, पहनावे, स्मार्टनेस, टेंट, लेआउट, नेतृत्व आदि का निरीक्षण किया गया. ध्वजारोहण समारोह के बाद परीक्षा शिविर पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ. जिसमें प्रतिभागियों के व्यावहारिक ज्ञान का परीक्षण एंबुलेंसकर्मी, आपदा तैयारी, रैंबलर बैज, पारिस्थितिकीविद् और गश्ती अग्रणी परियोजना पर किया गया. इसके बाद मृदा संरक्षणकर्ता, स्वच्छता संवर्धक, सामुदायिक कार्यकर्ता, साक्षरता, स्वास्थ्यकर्मी आदि जैसे प्रवीणता बैजों की परीक्षा ली गयी. साथ ही स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने विभिन्न तरह के एडवेंचर किया. बतातें चले कि कार्यक्रम में विभिन्न रेलवे मंडल के दो सौ से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola