एसबीआइ सीएसपी संचालक से पिस्तौल की नोक पर 1.80 लाख रुपये की लूट

Published by :SHAILESH
Published at :27 Apr 2026 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ सीएसपी संचालक से पिस्तौल की नोक पर 1.80 लाख रुपये की लूट

मधुपुर : एसबीआई सीएसपी संचालक से पिस्तौल की नोक पर 1.80 लाख की लूट, 5–6 अपराधी फरार

विज्ञापन

मधुपुर. सारठ–मधुपुर एनएच-114ए पर लालगढ़ मुहल्ले के पास सोमवार शाम सशस्त्र बदमाशों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक मो मोईन अंसारी से पिस्तौल की नोक पर 1.80 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. इस वारदात में पांच से दह बाइक सवार बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आयी है. दरअसल, सिमरामोड़ निवासी सीएसपी संचालक मो मोईन अंसारी अपने साथी शमशाद के साथ पसिया मोड़ स्थित एटीएम से तीन अलग-अलग कार्ड और एक ओएनओ आईडी के माध्यम से 1.80 लाख की निकासी कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे अपराधियों ने लालगढ़ के पास ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया. इसके बाद अपराधियों ने शमशाद को बाइक से उतारकर रेलवे पटरी के पास ले जाकर पिस्तौल दिखाकर नकदी, दो मोबाइल फोन, बाइक की चाबी और दो एटीएम कार्ड लूट लिए. विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट भी की गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी रेलवे क्रॉसिंग पार कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर एफडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता समेत पाथरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस घटना में तीन से चार अपराधियों की संलिप्तता सामने आ रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गयी है. हाइलार्ट्स : पांच-छह बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

विज्ञापन
SHAILESH

लेखक के बारे में

By SHAILESH

SHAILESH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola