ओलावृष्टि की मार से किसानों की मेहनत तबाह, सब्जी व गेहूं की फसल को भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
ओलावृष्टि की मार से किसानों की मेहनत तबाह, सब्जी व गेहूं की फसल को भारी नुकसान

सारवां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार शाम को हुई बारिश

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार देर शाम बारिश के साथ हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी. अचानक हुई इस मौसमीय मार से खेतों में लगी सब्जियों और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. झिकटी, मणिगढ़ी, जियाखाड़ा, पिछी डहुवा, मानजोरी, चंदना, डहुवा, दानीपुर, धर्मपुर, नवासार, सिंहरायडीह, सकरिया, बिचगढ़ा, कलहोड़, मधुवाडीह, गोरेमारा, भंडारो, डंगाल कुरेवा, भजलपुर, बेहराकनारी, पांचूडीह और नारंगी सहित कई गांवों में ओलावृष्टि से खेतों में तबाही का मंजर देखने को मिला. किसानों के अनुसार ओले इतने तेज गिरे कि पेड़ों के पत्ते तक झड़ गये. खेतों में लगी शलगम, मिर्ची, फूलगोभी, बंदगोभी, बैंगन, टमाटर, धनिया और तरबूज समेत कई सब्जियों की फसल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं पककर तैयार हो रही गेहूं की फसल भी ओलावृष्टि की चपेट में आ गयी. किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई का समय नजदीक था और तरबूज की फसल बाजार भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. किसानों ने बताया कि इस साल धान की फसल पहले ही मोंथा तूफान और झुलसा रोग से प्रभावित हो चुकी थी. नुकसान की भरपाई के लिए सब्जी और गेहूं की खेती की थी, लेकिन अब ओलावृष्टि ने उसे भी तहस-नहस कर दिया.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola