ePaper

सीओ में विदेशी शराब की दो दुकानें सील

Updated at : 05 Jul 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ में विदेशी शराब की दो दुकानें सील

सारवां सीओ ने बोचबांध और सारवां में शराब दुकानों पर की कार्रवाई

विज्ञापन

सारवां. अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा के नेतृत्व में देवघर उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को सारवां थाना क्षेत्र के विदेशी शराब दुकानों की जांच किया गया. स्टॉक से मिलान करने के उपरांत विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब दुकान को सील कर दिया गया. अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा ने बताया कि बंदोबस्त की अवधि समाप्त होने के कारण संबंधित थाना क्षेत्र के बोचबांध व सारवां की दो दुकानों को सील किया गया. कहा पुनः बंदोबस्त होने के बाद ही दुकान को नियमानुकुल चालू किया जा सकेगा. इस अवसर पर सीओ ने बताया कि शनिवार को थाना क्षेत्र के विदेशी शराब दुकान बोचबांध और सारवां की शराब दुकानों को सील किया गया. मौके पर उत्पाद उपनिरीक्षक किशोर कुमार, एएसआई अवधेश कुमार, जिला आंतरिक लेखापरीक्षक विक्रम सिंह भारती, जेएमडी सर्विसेज के एरिया मैनेजर पंकज कुमार समेत अंचल व पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola