Deoghar news : मनोज झा को पूर्वी नौ सेना की चीफ ऑफिसर बनाए जाने पर दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : मनोज झा को पूर्वी नौ सेना की चीफ ऑफिसर बनाए जाने पर दी बधाई

सारवां के बाघापाथर निवासी सारवां हाई स्कूल के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय गोपाल झा के पुत्र मनोज झा को देश के पूर्वी नौ सेना कमान का चीफ आफिसर बनाए जाने पर प्रखंड में ख़ुशी की लहर है.

विज्ञापन

सारवां. सारवां के बाघापाथर निवासी सारवां हाई स्कूल के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय गोपाल झा के पुत्र मनोज झा को देश के पूर्वी नौ सेना कमान का चीफ आफिसर बनाए जाने पर प्रखंड में ख़ुशी की लहर है. लोगो��� ने कहा उन्होंने देश में अपने गांव के साथ राज्य, जिला,प्रखंड और गांव का नाम रोशन किया. उनकी इस सफलता से प्रखंडवासी अभिभूत है. कहा सारवां के इस लाल ने हम लोगों की पगड़ी देश में गर्व से ऊंचा किया है. चीफ आफिसर मनोज झा ने 1988 ई में सारवां हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. उसके बाद उन्होंने देवघर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई की. जनवरी 1991 में एनडीए यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से भारतीय नौसेना में शामिल हुए. जिन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार के द्वारा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था. राज्य के पूर्व क़ृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा उन्होंने राज्य के साथ जिला प्रखंड और गांव का नाम देश में ऊंचा किया है. मनोज बाबू के पिताजी एक कर्मनीष्ठ शिक्षक थे जिनके सानिध्य में मैंने शिक्षा ग्रहण की थी. उनके चीफ आफिसर बनने से बाघापात्थर गांवमें ख़ुशी का आलम है. इस अवसर पर उनके दादा प्रेमप्रकाश झा, चाचा गोवर्धन झा, पंडा का, भाई किशोरी झा, श्यामाकांत झा, भरत झा सहित उनके अन्य चाचाओं और भाइयों ने इस सफलता पर उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola