ePaper

पीएम और अबुआ आवास योजनाओं में लायें तेजी : बीडीओ

Updated at : 30 Jul 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम और अबुआ आवास योजनाओं में लायें तेजी : बीडीओ

सारवां बीडीओ मॉनिटरिंग कर दिये कई आवश्यक निर्देश

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड सभागार में बुधवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने पंचायत सेवक और पंचायत सहायकों के साथ एक बैठक की. बैठक में अबुआ, आंबेडकर व पीएम आवास योजनाओं की समीक्षा की गयी. बीडीओ कुमार ने पंचायत सहायकों और सेवकों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्य में कोताही नहीं सुनी जायेगी. उन्होंने कहा कि नियमित रूप से पंचायतों का भ्रमण कर लाभुकों से आवास निर्माण कार्य को पूरा कराएं. प्रत्येक दिन आवास योजना के क्रियान्वयन का अपडेट दें. अगर लाभुक को कोई परेशानी काम करने में हो रही है तो सही दिशा-निर्देश दें, जिससे समय पर वे निर्माण कार्य पूरा कर सके. माैके पर कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, शालिनी कुमारी, प्रमोद दास, दिलीप यादव, प्रदीप राय, विकास सींग, मंटू सिंह, दिवाकर वर्मा, चंदन पासवान, सरलू हाजरा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LILANAND JHA

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola