आवास योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं : बीडीओ

सारवां बीडीओ ने आवास को-ऑर्डिनेटर को दिया निर्देश
सारवां. ब्लॉक में बीडीओ रजनीश कुमार ने पंचायत सेवक, पंचायत सहायक, आवास को-ऑर्डिनेटर व जनप्रतिनिधियों के साथ बुधवार को एक बैठक की. इस दौरान बीडीओ ने 14 पंचायत की क्रमवार रूप से आवास निर्माण कार्य की समीक्षा की. कहा कि आवास निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कर्मियों ने दूसरी किस्त पानेवाले लाभर्थियों को अविलंब ढलाई कार्य करवाने का निर्देश दिया. कहा कि किसी प्रकार का आनाकानी नहीं करें अन्यथा विभाग को लिखा जायेगा. वहीं, बीडीओ ने बताया कि पीएम आवास निर्माण में नारंगी पहले नंबर पर, डकाय दूसरे नंबर पर, बनवरिया तीसरे नंबर पर, आंबेडकर आवास निर्माण में सारवां पहले, नंबर दोंदिया दूसरे, भंडारो तीसरे नंबर पर है. मौके पर प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, मुखिया सुलेखा देवी, पाकीजा कुमारी,पंचायत सेवक, शालिनी कुमारी, संजय मंडल, प्रदीप राय, जगदीश पंडित, विक्रम कुमार, मनोज यादव, दिलीप यादव, पंचायत सहायक चंदन पासवान, दिवाकर वर्मा, मंटू सिंह, किरण कुमारी, विकास सिंह, दीपांशु पांडे, ज्योतिष दास, अनिल दास थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




