खलिहान में लगी आग, लाखों का धान जलकर हुआ राख

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के साप्तर में गौरी शंकर वर्मा के खलिहान में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का अनाज जलकर राख हो गया
मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के साप्तर में गौरी शंकर वर्मा के खलिहान में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का अनाज जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गौरीशंकर वर्मा धान की फसल काटकर अपने खलिहान में रखा था. धान की पिटाई होनी थी. इसी दौरान मंगलवार देर रात को खलिहान में आग लग गयी. ग्रामीणों द्वारा घंटों प्रयास के बाद आग बुझ पाया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अनाज जलकर राख हो गया. किसान का सारा फसल नष्ट होने से पूरा परिवार मर्माहत है. इसके पूर्व भी किसान प्रकाश वर्मा के खलिहान में आग लगने से भारी क्षति हुई थी. ग्रामीणों ने आग लगी की घटना में पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है. मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के साप्तर की घटना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




