ePaper

मांगों को लेकर कोलियरी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 12 Sep 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर कोलियरी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

संथाल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ ने किया विरोध-प्रदर्शन, सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन

चितरा. संथाल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य गेट के पास 17 सूत्री मांगों को लेकर कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की गयी. साथ ही कोलियरी महाप्रबंधक को 17 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इस अवसर पर विरोध प्रकट करने वाले संघ के लोगों ने कहा कि 17 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रकट किया गया. साथ ही मांग की गया कि प्रत्येक एरिया में अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करायी जाये, खदानों के निजीकरण पर रोक लगे, सुरक्षा नियमों का धड़ल्ले से हो रहे उल्लंघन पर रोक लगायी जाये समेत विभिन्न मांगें शामिल है. मौके पर गोविंद कुमार, वरुण सिंह, रमन चौधरी, शंकर मल्लिक, कृष्णा पंडित, अमित कुमार, अमित आनंद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola