ePaper

छठ पर्व को लेकर सूप और डाला हो रही बिक्री, नहाय-खाय आज

Updated at : 24 Oct 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर सूप और डाला हो रही बिक्री, नहाय-खाय आज

मधुपुर में महापर्व छठ को लेकर बाजार में सूप-डाला की बिक्री शुरू

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार में सूप-डाला की बिक्री शुरू हो गयी है. मौसमी फल, पूजन सामग्री व छठ का प्रसाद बनाने को लेकर मिट्टी के चूल्हे की भी खरीदारी की जा रही है. शनिवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व प्रारंभ हो जायेगा. बाजार में सूप 50 से 100 रुपये व डाला 250 से 350 तक बिक्री हो रही है. पिछले वर्षों की तुलना में कीमत अधिक है. स्थानीय विक्रेताओं ने कहा कि इस बार बांस की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है. शहर के गांधी चौक, स्टेशन रोड, हटिया रोड, भगत सिंह चौक, एसआर डालमिया रोड में अस्थायी रूप से फल की दुकान लगायी जा रही है. वहीं, छठ महापर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola