रिखिया में ग्रामीण चिकित्सक की हत्या, पांच पर मामला दर्ज
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :30 Sep 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन

रिखिया थाना क्षेत्र के बंका गांव स्थित धरपा टोला में सोमवार को एक तालाब से बंका गांव के मयूरनाथ टोला निवासी और ग्रामीण चिकित्सक प्रमोद यादव (57 वर्ष) का शव बरामद किया गया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि उनकी बेरहमी से हत्या की गयी है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मोहनपुर (देवघर).
रिखिया थाना क्षेत्र के बंका गांव स्थित धरपा टोला में सोमवार को एक तालाब से बंका गांव के मयूरनाथ टोला निवासी और ग्रामीण चिकित्सक प्रमोद यादव (57 वर्ष) का शव बरामद किया गया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि उनकी बेरहमी से हत्या की गयी है. मृतक के शरीर और आंखों पर तीर जैसे धारदार हथियार से कई बार वार किये गये थे. हत्या के बाद, साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया था. मृतक के पुत्र भवेश कुमार ने अपने पिता की हत्या का आरोप गांव के ही धरपा टोला के निवासी नूनदेव पुजहर, सोहन दास, मेघु पुजार, किसन पूजहर और हीरा पुजहर पर लगाया है. उन्होंने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि रविवार को उनके पिता दोपहर करीब दो बजे मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे. शाम को मवेशी तो घर लौट आये, लेकिन उनके पिता नहीं लौटे. परिवार ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अगली सुबह, जब खोजबीन के दौरान तालाब में शव तैरते हुए देखा गया. बताया जाता है कि, मृतक के परिवार और आरोपियों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार, पंचायत मुखिया रंजीत प्रधान, पूर्व पंसस चंद्रशेखर यादव और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया गया. पुलिस ने भवेश कुमार के आवेदन पर पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.—————————————————————————————–तालाब से बरामद हुआ शव, शरीर व आंखों पर तीर जैसे हथियार से वार के निशान
मृतक के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुटी पुलिसआरोपियों व मृतक के परिवार के बीच पहले से चल रहा था विवाद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




