Deoghar News : शहीद नीरज चौधरी के सम्मान में जनवरी में गांव तक बनेगी सड़क व लगायी जायेगी प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सियाचिन में वीरगति को प्राप्त हुए अग्निवीर शहीद नीरज चौधरी की याद में उनके पैतृक गांव कजरा टंडेरी में सड़क और प्रतिमा निर्माण का कार्य अब शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : सियाचिन में वीरगति को प्राप्त हुए अग्निवीर शहीद नीरज चौधरी की याद में उनके पैतृक गांव कजरा टंडेरी में सड़क और प्रतिमा निर्माण का कार्य अब शुरू हो जायेगा. शुक्रवार को सांसद डॉ निशिकांत दुबे के निर्देश पर इंजीनियरों की एक टीम कजरा गांव पहुंची और सड़क निर्माण के लिए स्थल का सर्वे किया. टीम ने सड़क की मापी करायी तथा उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि शहीद नीरज ने मां भारती के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. कजरा गांव की सड़क और शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा दोनों का निर्माण कार्य मैं अपने निजी खर्च से करा रहा हूं. किसी सरकारी फंड या चंदा की आवश्यकता नहीं होगी. करीब दो हजार फीट सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू होगा और जनवरी तक प्रतिमा भी स्थापित कर दी जायेगी. भव्य तरीके से नीरज की शहादत को याद रखने के लिए यह कार्य कराया जायेगा. सांसद ने कहा कि शहीद नीरज का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को भी देशभक्ति और साहस का संदेश देगा. सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क मापी करने गयी इंजीनियर की टीम को मदद की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola