Deoghar news : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की पालोजोरी इकाई का पुनर्गठन

Published by : UDAY KANT SINGH Updated At : 08 Apr 2025 11:26 PM

विज्ञापन

झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की पालोजोरी इकाई का पुनर्गठन मंगलवार को किया गया, जिसमें अमरेंद्र कुमार बने अध्यक्ष ,अजय यादव कोषाध्यक्ष, निरुलता बेसरा जिला प्रतिनिधि बनीं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी . झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की पालोजोरी इकाई का पुनर्गठन मंगलवार को किया गया. पुनर्गठन के बाद संघ के नये अध्यक्ष के रूप में कुमार अमरेंद्र सिंह का चयन सर्वसम्मति से किया गया .जबकि संघ की जिला प्रतिनिधि के रूप में निरुलता बेसरा का चयन हुआ पालोजोरी इकाई के लिए दो उपाध्यक्ष का चयन हुआ इसमें तूलिया कुमारी व छवि कुमारी शामिल है. प्रखंड मंत्री के रूप में किरण कुमारी गुप्ता, प्रखंड संयुक्त मंत्री के रूप में सरिता कुमारी व रोहित कुमार ,संघर्ष मंत्री के रूप में मेरीला मुर्मू व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोज मैरी हेम्ब्रम, रीना कुमारी, रेखा कुमारी, लीना कुमारी व हर्ष कुमार का चयन हुआ. प्रखंड इकाई के चयन प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए जिला के पदाधिकारी की टीम आयी थी. जिला पदाधिकारी की मौजूदगी में ही प्रखंड इकाई का पुनर्गठन हुआ. जिला की ओर से जिला मंत्री अरुणानंद झा, स्वागत मंत्री मुन्ना कुमार राय,प्रमंडलीय संयोजक आसिफ हुसैन, प्रमंडलीय कार्यकारिणी सदस्य अलका कुमारी, स्वागत कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, राज्य उप संयोजिका निरुलता बेसरा शामिल थी. कार्यकारिणी के गठन के दौरान दीप नारायण साह, रीना कुमारी, रेखा कुमारी, ममता कुमारी, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, छाया कुमारी, सेरोफिना मरांडी, मधु, नीलम, साखो कुमारी, एलीना कुमारी, अमृता हेंब्रम, रोनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, बबिता कुमारी रुज, वर्षा कुमारी ,मौसमी पाउल मोरीला मुर्मू, मोनू कुमारी, सुनीता मुर्मू, सीता कुमारी,अनिता कुमारी, पुष्पा कुमारी, निखत परवीन, रेणु कुमारी, स्मिता पाटिल, अर्पणा कुमारी, सुनीला कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola