श्मशान काली मंदिर में धूमधाम से हुई वार्षिक पूजा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
श्मशान काली मंदिर में धूमधाम से हुई वार्षिक पूजा

मधुपुर के जामताड़ा सीमावर्ती स्थित मंदिर में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के जामताड़ा सीमावर्ती पर स्थित महाजोर मां श्मशान काली की वार्षिक पूजा भक्तिपूर्ण वातावरण में हुई. पुरोहितों ने वेदी पर स्थापित मां की पूजा-अर्चना मंत्रोच्चारण व विधि विधानपूर्वक किया. पंडित लाल बाबा गोपाल ओझा ने यज्ञ, होम, काली बन्दना, पुष्पांजली, काली ध्यान व चण्डीपाठ किया. इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाया. इस अवसर पर आनंद मेला का आयोजन किया गया. मेला में सुनडबरा, देपुर, आलमपुर, करमाटांड, चरघरा, तेलियाडीह व करौं आदि गांवों से आये पुरुष, महिला व बच्चों ने चाट, चाऊमीन, गुपचुप खाकर आनंद उठाया. अनुष्ठान में टेंपू चालक समिति के सदस्यों काली मां का सिन्दुर, बेलपत्र व नारियल आदि वाहनों में चढाया. पूजा में पाठा बलि भी दी गयी. अनुष्ठान को सफल बनाने में पूजा समिति संयोजक आनंद सिंह, जितेन दत्त, लाटू दत्त, सुकदेव के अलावा दर्जनो श्रद्धालु मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर के जामताड़ा सीमावर्ती स्थित मंदिर में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola