सारवां : कलश शोभायात्रा के साथ महालक्ष्मी यज्ञ का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
सारवां : कलश शोभायात्रा के साथ महालक्ष्मी यज्ञ का हुआ शुभारंभ

सारवां के डकाय दुबे बाबा मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के डकाय दुबे बाबा मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की समृद्धि के लिए 18 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महालक्ष्मी यज्ञ के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. आचार्य अशोक परिहस्त और यजमान ब्रजबिहारी राय के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों धर्मध्वज और हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. कलश यात्रा की विशालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका एक छोर मंदिर प्रांगण में था, जबकि दूसरा छोर लगभग नौ किलोमीटर दूर जियाखाड़ा घाट तक फैला हुआ था, जहां वैदिक पंडितों द्वारा कलश पूजन और जल संकल्प कराया जा रहा था. यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ कोलकाता की प्रसिद्ध विपाशा बसु महिला ढोल मंडली ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. साथ ही क्षेत्र की दर्जनों ताशा पार्टियों ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया. पूरे मार्ग में जय महालक्ष्मी के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा. यात्रा में झंडा लेकर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए. श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नारायणी सेवा ट्रस्ट और युवा कांग्रेस द्वारा कई स्थानों पर नि:शुल्क शरबत एवं पेयजल शिविर लगाए गए. इधर, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में बरातांड चौक और जियाखाड़ा चौक पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गयी. लगभग एक घंटे तक बंदाजोरी से जियाखाड़ा तक सड़क श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रही. यज्ञ समिति के अनुसार, इस आयोजन में 11,000 कलश के साथ आसपास के सैकड़ों गांवों की महिलाओं ने भाग लिया. इस अवसर पर वैदिक आचार्य अशोक परिहस्त और यजमान बृज बिहारी राय के साथ उपाचार्य सुमन झा, पंडित सुधीर जजवाड़े, मानिक बलियासे, आकाश झा, राजेश पांडे, सागर फलाहारी, कुणाल पांडे, दीपक सिंगारी, नरेंद्र झा, चंदन झा, गणपति खवाड़े, सत्यम ठाकुर, मोनी परिहस्त आदि समेत 25 पंडितों द्वारा यज्ञ कुंड में अरणी मंथन कर अग्नि प्रज्वलित की गयी और यजमान के द्वारा प्रथम आहुति दी गयी. वहीं, सिंहरायडीह गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी और अष्टयाम का संकल्प लिया गया. हाइलार्ट्स : भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विपाशा बसु महिला ढोल मंडली ने बांधा समा सारवां के डकाय दुबे बाबा मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola