करौं : दुर्गा अष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
करौं : दुर्गा अष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कर्णेश्वर शिव मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

विज्ञापन

करौं. दुर्गा पूजा महाष्टमी को लेकर विभिन्न मंदिरों पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. अष्टमी को महागौरी की पूजा होती है. करौं स्थित कर्णेश्वर शिव मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर, दे पाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर, आचार्य पाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर, कायस्थ पाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर, सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर, डिंडाकोली स्थित दुर्गा मंदिर, बसकूपी स्थित दुर्गा मंदिर, सिरसा स्थित दुर्गामंदिर, पाथरोल स्थित दुर्गा मंदिर, मांझतर स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना यज्ञ हवन किया गया. मंदिर परिसर में ढोल-ढाक की ध्वनि से चारों ओर का वातावरण भक्ति में हो गया. मंदिरों में सुबह से ही मंत्रोच्चार और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि गूंजती रही. महाष्टमी पर कन्या पूजन और भोग का आयोजन किया गया. कर्णेश्वर मंदिर परिसर को फूलों और झालरों से सजाया गया है. कायस्थ टोला और दे टोला में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा हुई. वहीं, आचार्य टोला मंदिर में संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola