नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन

मधुपुर की घघरजोरी पंचायत के कल्हाजोर गांव में धार्मिक आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की घघरजोरी पंचायत के कल्हाजोर गांव में जनशताब्दी वर्ष के शृंखला में नौ कुंडलीय शताब्दी महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया. इस दौरान पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन किया. महायज्ञ 29 से 31 मार्च तक आयोजित किया जायेगा. महायज्ञ 29 मार्च को कलश शोभा यात्रा से प्रारंभ होगा. उसके उपरांत शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वानों द्वारा उद्बोधन व संगीत प्रवचन किया जायेगा. वहीं 30 मार्च को हवन, यज्ञ व विभिन्न प्रकार के संस्कार जैसे दीक्षा, विद्यारंभ व मुंडन आदि नि:शुल्क किया जायेगा. यज्ञ का मूल उद्देश्य मानव में देवता का उदय व धरती पर घर-घर स्वर्ग का वातावरण बन सके. साथ ही प्रत्येक मानव में जीवन का मूल्य समझ कर उससे सिख प्राप्त कर सके. भूमि पूजन में संयोजक रामानुज कुमार, सोहन लाल विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता, कार्तिक यादव, सुखदेव तुरी, गोपाल कोल, पहल मुसहर, रामदेव पंडित, भुनेश्वर पंडित, लखन रवानी, लालमोहन तुरी, जय नारायण रवानी, शंकर कोल, सरयू तुरी, बेबी देवी, अरुण, सुमंती देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola