ePaper

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक के रूप में जला रावण

Updated at : 03 Oct 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतिक के रूप में जला रावण

मधुपुर के शेखपुरा मैदान में रावण दहन का आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में विजयादशमी के उपलक्ष्य पर रावण का पुतला दहन शहर के शेखपुरा स्थित रामलीला मैदान, गड़िया स्थित प्रखंड कार्यालय मैदान व डंगालपाड़ा में रावण का पुतला दहन किया गया. शेखपुरा मैदान में 60 फीट का रावण व गड़िया में 50 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया था. रावण दहन को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मैदान में उमड़ पड़ी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उस महत्वपूर्ण विजय का प्रतीक है. जब प्रभु श्री राम लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उनके चंगुल से मुक्त कराया था. इस दिन देवी दुर्गा ने नौ दिनों के कठिन युद्ध के बाद अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध कर अधर्म पर धर्म की विजयी की स्थापना की थी. तब से अब तक लोग विजयादशमी हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola