प्रसव कक्षा में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
प्रसव कक्षा में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था का लिया जायजा

पालोजोरी : बिजली व्यवस्था से लेकर स्वच्छता तक, बीडीओ ने अस्पताल में की व्यापक जांच

विज्ञापन

पालोजोरी. सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत के मामले के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. हाल ही में हुई इस घटना में ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल होने पर चिकित्सक ने मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराया था, जिसके बाद दोनों की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद प्रशासन ने ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी अस्पतालों में सुविधाएं सुधारने की कवायद तेज कर दी है. इसी क्रम में पालोजोरी के प्रभारी बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालोजोरी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लियाकत अंसारी उपस्थित रहे. बीडीओ ने सबसे पहले प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया और बिजली व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने विशेष रूप से यह देखा कि बिजली गुल होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था क्या है. इसके बाद उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, कचरा निपटान प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे और परिसर की रोशनी की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान बीडीओ ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये और स्पष्ट कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही सीएचसी परिसर में आधा हिस्सा कच्ची सड़क होने पर बीडीओ ने पीसीसी सड़क निर्माण का निर्देश दिया. उन्होंने प्रखंड के जूनियर इंजीनियर को बुलाकर नापी कराई और रिपोर्ट जल्द जमा करने को कहा. प्रशासन लगातार ऐसे औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने में जुटा है. हाइलार्ट्स : प्रसव कक्ष से लेकर शौचालय तक खामियों पर बीडीओ सख्त स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बीडीओ लगातार कर रहे सीएचसी का औचक निरीक्षण बिजली कटौती से मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, सीएचसी पालोजोरी में सुविधाओं की गहन जांच पालोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुधार की कवायद तेज

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola