चाकू का भय दिखाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

मधुपुर के एक मोहल्ले में घरवालों के बाहर होने पर युवक ने चाकू का भय दिखाकर युवती से दुष्कर्म किया है. पीड़िता के पिता ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है.
मधुपुर . शहर के एक मोहल्ले में शौच के लिए निकली युवती को चाकू का भय दिखाकर युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के बाद पीड़िता के पिता ने मधुपुर थाना में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना चार दिन पूर्व की है. उनकी बेटी घर से शौच के लिए निकली थी. इसी बीच आरोपी युवक मुनाजिर शेख ने उनकी बेटी को चाकू का भय दिखाकर छत के ऊपर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही धमकी देते हुए उसे बोला कि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो तुम्हें जान से मार देंगे. घटना के दिन वे लोग बाहर गये हुए थे. घर आने पर इस घटना की जानकारी उनकी बेटी ने दी. पीड़ित पक्ष ने बताया कि बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवक के पिता के पास शिकायत के लिए पहुंचे तो उलटा उनलोगों को बुरा भला कहा गया. पीड़िता के पिता ने बताया कि शिकायत सुनने की जगह आरोपी के पिता ने धमकी दी कि ज्यादा मामला को उठाया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. पीड़िता के पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि घटना की चश्मदीद गवाह उनकी छोटी बेटी है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




