Deoghar News : बैंक में पेंशन लेने आयी बुजुर्ग महिलाओं को पासबुक अपडेट कराने का दिया झांसा, छह हजार रुपये ले भागा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बैंक में पेंशन लेने आयी बुजुर्ग महिलाओं को पासबुक अपडेट कराने का दिया झांसा, छह हजार रुपये ले भागा

जसीडीह के एसबीआइ शाखा में सोमवार को विधवा पेंशन निकालने पहुंचीं तीन बुजुर्ग महिलाएं उस वक्त ठगी का शिकार हो गयीं, जब एक शातिर युवक ने मदद के बहाने उनका भरोसा जीता और पासबुक अपडेट कराने का झांसा देकर छह हजार रुपये व पासबुक लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह के एसबीआइ शाखा में सोमवार को विधवा पेंशन निकालने पहुंचीं तीन बुजुर्ग महिलाएं उस वक्त ठगी का शिकार हो गयीं, जब एक शातिर युवक ने मदद के बहाने उनका भरोसा जीता और पासबुक अपडेट कराने का झांसा देकर छह हजार रुपये व पासबुक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद महिलाएं हो हल्ला की और इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों को दी. इसके बाद घटना की सूचना थाना को दी गयी. सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और जांच की. पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रांगा गांव निवासी बिदानी देवी, बुनिया देवी व लगनी देवी विधवा पेंशन की राशि निकासी के लिए बैंक पहुंची थी. तीनों का उक्त आरोपी ने फॉर्म भरा था. इसके बाद विधवा पेंशन की राशि दो-दो हजार रुपये निकासी कर पासबुक में रखी थी. आरोपी ने तीनों महिलाओं को बैंक पासबुक को अपडेट करवाने बोला. इस दौरान महिलाएं जब पासबुक में रखे पैसे को निकालने लगी, तो आरोपी पैसा सहित पासबुक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद वृद्ध महिलाएं हो हल्ला करने लगीं. इससे बैंक परिसर में अफरातफरी मच गयी. बैंक द्वारा घटना की सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ उदय कुमार सिंह पहुंचे और जांच की. घटना के संबंध में पीड़ित महिला लगनी देवी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 26 दिन पहले भी बैंक ऑफ इंडिया परिसर में हुई थी छिनतई जसीडीह बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया परिसर में 18 मार्च को वृद्ध महिला से चोरों ने 45,000 रुपये चोरी कर ली थी. घटना के बाद उक्त महिला थाना क्षेत्र के डाबरग्राम आनंद बिहार कॉलोनी निवासी शांति देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं उसी दिन दूसरी घटना में बैंक के पास स्थित सब्जी मंडी में थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव निवासी बदामी देवी से बाइक सवार दो युवक 1,40,000 रुपये छीन कर भाग गया था. घटना के बाद महिला ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात युवक पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना के 26 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. हाइलाइट्स बुजुर्ग महिलाओं को बना रहे निशाना, बैंक परिसरों में सुरक्षा पर उठे सवाल

विज्ञापन
Nishidh Malviya

लेखक के बारे में

By Nishidh Malviya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola