मारगोमुंडा : युवकों ने लाठी डंडे से दिखाये हैरत अंगेज करतब

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा : युवकों ने लाठी डंडे से दिखाये हैरत अंगेज करतब

मारगोमुंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के लहरजोरी, मारगोमुंडा, नोनियाद, खमरबाद, पंदनियां, फागो, भंडारो, पट्टाजोरी, बिरसिंहडीह, परसिया, अर्जुनपुर, करंजो समेत अन्य गांवों में शुक्रवार को रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी. प्रखंड के फुलची समेत अन्य गांवों में अखाड़ा जुलूस निकाला गया. अखाड़ा कमेटी ने गाजे-बाजे के साथ जय श्री राम के जयकारों के साथ जुलूस आगे बढ़ता गया. युवकों ने लाठी डंडे से करतब दिखा कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. रामनवमी को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनात की गयी थी. हाइलार्ट्स : मारगोमुंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola