ePaper

बेटिकट रेल यात्रियों से वसूला गया 1.4 लाख रुपये जुर्माना

Updated at : 18 Aug 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
बेटिकट रेल यात्रियों से वसूला गया 1.4 लाख रुपये जुर्माना

रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियन आनंद टोप्पो ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न स्टेशन व ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान मधुपुर, जसीडीह व चितरंजन स्टेशन के प्लेटफाॅर्म समेत पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, धनबाद-पटना इंटरसिटी, हावड़ा-पटना जनशताब्दी, पूर्वा एक्सप्रेस, आसनसोल-झाझा लोकल समेत विभिन्न ट्रेनों व स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट यात्री के अलावा विभिन्न रेलवे एक्ट उल्लंघन सहित अन्य कई मामलों में कुल 240 बेटिकट रेल यात्रियों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए रेल यात्रियों से एक लाख 4 हजार 995 रुपये जुर्माना वसूला गया. जांच अभियान से बिना टिकट रेल यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल रहा. अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान समेत मुख्य टिकट निरीक्षक, जांच निरीक्षक जसीडीह समेत कोर्ट कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola