ट्रैक से रेल पुलिस ने बरामद किया अधेड़ का शव

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ट्रैक से रेल पुलिस ने बरामद किया अधेड़ का शव

रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनकट्टा स्टेशन के निकट की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनकट्टा स्टेशन के निकट अप रेल ट्रैक से पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की जानकारी मिलने पर मधुपुर आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी व जवान स्थल पहुंचकर मामले की जांच की. घटनास्थल रेल थाना के बाहर होने के कारण करौं थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा किया. इस संबंध में करौं थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक किसी ट्रेन की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास गांव में संपर्क कर रही है. घटना को लेकर थाना में यूडी मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola