ePaper

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता से दस लाख की ठगी मामले में पुलिस पहुंची मधुपुर

Updated at : 21 Jan 2026 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के भाजपा नेता से दस लाख की ठगी मामले में पुलिस पहुंची मधुपुर

मधुपुर थाना क्षेत्र अलग-अलग मोहल्लों में की छापेमारी

विज्ञापन

मधुपुर. मध्य प्रदेश के मंडला पुलिस थाना की एक टीम बुधवार को साइबर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मधुपुर पहुंची. बताया जाता है कि साइबर अपराधी ने मध्य प्रदेश के भाजपा के एक नेता से दस लाख रुपये की ठगी कर ली गयी, लेकिन संबंधित हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद तीन लाख राशि बैंक के द्वारा ब्लॉक करने के बाद वापस कर लिया था. जबकि अब भी सात लाख रुपये ठगों के पास है. इस मामले में पुलिस को लेकर साइबर ठग आरोपित की तलाश कर रही है. बताया जाता है कि अनुसंधान में पहाड़पुर समेत अन्य जगह के आरोपियों का ठिकाना सामने आया है. पुलिस आरोपितों का लोकेशन के आधार पर मधुपुर आयी है. पुलिस ने बताया कि साइबर ठग के द्वारा बैंक अधिकारी बनकर मंडला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक भाजपा नेता सह कारोबारी को झांसा देकर खाता से फर्जी ढंग से कुल दस लाख निकाल लिए थे. ठगी के बाद पीड़ित के द्वारा मंडला साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मधुपुर थाना क्षेत्र के शहर के अलग-अलग मोहल्ला कस्बा के साइबर ठग की संलिप्तता उजागर हुई है. इसी आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस मधुपुर पहुंची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola