शिक्षा के प्रति उदासीन रवैये पर बीडीओ ने जताया खेद

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा के प्रति उदासीन रवैये पर बीडीओ ने जताया खेद

सारवां प्रखंड मुख्यालय में स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता

विज्ञापन

सारवां. ब्लॉक में शनिवार को बीडीओ ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी व परियोजना कर्मियों से प्रोजेक्ट रेल की स्थिति को लेकर बैठक की. इस दौरान क्षेत्र के 132 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बीडीओ ने खेद जताया. वहीं, समीक्षा के क्रम में कॉपियों की जांच में बिना लिखे ही नंबर अंकन, गलत उत्तरों में भी नंबर अंकन, कॉपी की जांच ही नहीं किया जाना, जांचोपरांत शिक्षकों का हस्ताक्षर नहीं पाए जाने, इ-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों का परफॉर्मेंस अपलोड नहीं किए जाने पर बीडीओ ने प्रखंड के शिक्षकों और कर्मियों को शिक्षा के प्रति उदासीन रवैये पर खेद प्रकट करते हुए एक सप्ताह के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि सारवां प्रखंड आकांक्षी प्रखंड है. इसलिए सभी अपने स्कूलों में बच्चों का सतत मूल्यांकन करें व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार मंडल के अलावा अमरेंद्रनाथ तिवारी, दिलीप राव, श्यामल ओझा, विनय राय समेत अन्य परियोजना कर्मी और शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola