ePaper

हावड़ा से लालकुआं के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 03 Sep 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा से लालकुआं के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए रेलवे ने हावड़ा से लालकुआं के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है. यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल की ओर से दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए रेलवे ने हावड़ा से लालकुआं के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है. यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल की ओर से दी गयी है. बताया गया है कि रेलवे ने 05059/05060 हावड़ा-लालकुआं-हावड़ा पूजा स्पेशल की सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है. 05060 लालकुआं-हावड़ा स्पेशल पांच सितंबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13:35 बजे रवाना होगी और अपनी यात्रा के अगले दिन 23:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी तथा 05059 हावड़ा-लालकुआं स्पेशल सात सितंबर से 30 नवंबर के बीच हर शनिवार को हावड़ा से 05:10 बजे रवाना होगी और अपनी यात्रा के अगले दिन 13:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में अपने मार्ग के दोनों दिशाओं में जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर रूकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola