जनता दरबार. आवेदनों की त्वरित जांच करवायें और शीघ्र निष्पादन करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार. आवेदनों की त्वरित जांच करवायें और शीघ्र निष्पादन करें : डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय में जनता दरबार में कई आवेदकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया.

विज्ञापन

देवघर. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय में जनता दरबार में कई आवेदकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया. उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी आवेदन जनता दरबार में आ रहे हैं, उसकी त्वरित भौतिक जांच करवायें और शीघ्र निष्पादन करें. साथ ही एक सप्ताह के अंदर कंप्लायंस रिपोर्ट भेजें. मौके पर लोगों ने मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान, फसल बीमा, बिजली बिल माफी, भू-राजस्व, आवास व जनसंपर्क से संबंधित शिकायतें डीसी के समक्ष रखीं. कई मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन कर ऑन द स्पॉट भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पेंशन योजना में लंबित मामलों का समाधान तत्काल करने के भी निर्देश डीसी ने दिये. इस अवसर पर जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारी, कर्मी व सहायक नगर आयुक्त उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola