राष्ट्रीय लोक अदालत में 2185 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated at : 14 Mar 2026 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2185 मामलों का हुआ निष्पादन

मधुपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. मामलों के निष्पादन के लिए कुल पांच बेंच का गठन किया गया था. विभिन्न बेंचों के माध्यम से कुल 2185 मामलों का निष्पादन किया गया, जिससे 2 करोड़ 66 लाख 45 हजार 855 रुपये राजस्व की वसूली हुई. कोर्ट केस से संबंधित मामलों में एडीजे वन अविनाश कुमार दुबे की बेंच में बिजली से जुड़े 34 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 4 लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई. एसीजेएम पूजा की अदालत में 51 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पूर्णिमा तिर्की की अदालत में 109 मामले, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिखारानी तिग्गा की अदालत में 70 मामले तथा एसडीजेएम की अदालत में 167 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 2 लाख 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. इसी प्रकार रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जूलियन आनंद टोप्पो की अदालत में 1754 मामलों का निष्पादन करते हुए 6 लाख 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया. बैंक से संबंधित मामलों में एसबीआइ के 54 मामलों में 11 लाख 70 हजार 634 रुपये की वसूली की गयी. पंजाब नेशनल बैंक के 23 मामलों का निष्पादन करते हुए 23 हजार 400 रुपये वसूले गये. यूको बैंक के एक मामले में 7 हजार रुपये तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के चार मामलों में 5 हजार रुपये की वसूली हुई. वहीं इंडियन बैंक के 48 मामलों का निष्पादन करते हुए 1 लाख 77 हजार 300 रुपये वसूले गये. इस प्रकार बैंक से संबंधित कुल 130 मामलों में 13 लाख 79 हजार 334 रुपये लोक अदालत के माध्यम से वसूले गये. मौके पर अधिवक्ता संजय कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार सिन्हा, राजकुमार भगत, समरेश कुमार, प्रणय कुमार सिन्हा, दीपक कुमार, संजय कुमार सिंह, कौशल किशोर दुबे, सरिता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola