प्रधानमंत्री मोदी देवघर को देने वाले हैं बड़ी सौगात, लोगों को मिलेगा ये लाभ

देवघर एम्स में खुलने वाले पीएम जन औषधि केंद्र में सरकारी जेनेरिक दवाइयां के साथ-साथ कुल 1600 दवाइयां के रेंज उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा करीब 900 सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे. देवघर एम्स में इमरजेंसी सेवा चालू होने के बाद यहां 24 घंटे यह सुविधा मिलेगी.
देवघर : 30 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से ऑनलाइन देवघर एम्स में पीएम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करेंगे. देवघर एम्स परिसर में अमृत फार्मेसी के बगल में ही पीएम जन औषधि केंद्र तैयार किया गया है. जानकारी के अनुसार, स्टोर में सारी दवाइयां आ गयी हैं. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आग्रह पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देवघर एम्स में पीएम जन औषधि केंद्र की स्वीकृति दी है. फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआइ) के सीइओ रवि दाधिची ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे व एम्स के निदेशक को पत्र भेजकर बताया है कि 30 नवंबर को प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के 10 हजारवें पीएम औषधि केंद्र का उद्घाटन किया जायेगा. प्रधानमंत्री देवघर एम्स के साथ-साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी संबोधन करेंगे. समारोह में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे देवघर एम्स में उपस्थित रहेंगे. सीइओ रवि ने देवघर एम्स के निदेशक को पीएमबीआइ के नोडल ऑफिसर के साथ को-ऑर्डिनेशन कर उद्घाटन समारोह की सारी तैयारी करने का निर्देश दिया है.
देवघर एम्स में खुलने वाले पीएम जन औषधि केंद्र में सरकारी जेनेरिक दवाइयां के साथ-साथ कुल 1600 दवाइयां के रेंज उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा करीब 900 सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के झारखंड नोडल ऑफिसर सुमित पांडे ने बताया कि इस जन औषधि केंद्र में 50 से 90 फीसदी तक मरीजों को डिस्काउंट में दवाइयां मिलेंगी. इसमें सभी सरकारी जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होंगी. एम्स के डॉक्टर द्वारा लिखी जाने वाली सभी दवाइयां उपलब्ध करायी जायेगी. पूरे झारखंड में देवघर एम्स का प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सबसे आधुनिक और सुविधायुक्त होगा. देवघर एम्स में इमरजेंसी सेवा चालू होने के बाद यहां 24 घंटे यह सुविधा मिलेगी. फिलहाल ओपीडी के अनुसार जन औषधि केंद्र खुला रहेगा.
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से की थी. स्वास्थ्य मंत्री ने मेरी मांगों को गंभीरता से लिया. अब 30 नवंबर को पीएम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पीएम स्वयं देवघर एम्स में सारी सुविधा जल्द उपलब्ध कराने को लेकर फोकस कर रहे हैं. देवघर एम्स में पीएम जन औषधि केंद्र खुल जाने से मरीजों को अमृत फार्मेसी में लंबी लाइन लगाकर दवा लेने से राहत मिलेगी तथा औषधि केंद्र में सस्ती दर पर सभी दवाइयां उपलब्ध होंगी. इसके साथ ही सस्ती दरों पर सर्जिकल आइटम भी मिलेंगे. निश्चित तौर पर इसका लाभ गरीब मरीजों को मिलेगा.
Also Read: देवघर : दिसंबर में एम्स के नये भवन में शुरू होगा ओपीडी, तीन हजार मरीजों का हो सकेगा इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




